BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2023, 1:40 pm
REPORT : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से किया 40 से अधिक मतदान केन्द्रों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

बुरहानपुर। जिले में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 की तैयारियाँ जोरो पर है। जिला निर्वाचन अधिकारी भव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार ने आज सुभाष स्कूल, पुरूषार्थी स्कूल सहित 40 से अधिक मतदान केन्द्रों का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। मतदान केन्द्रों में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रवेश एवं निर्गम द्वारा पृथक-पृथक रखने के निर्देश दिये गये। नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया गया कि, मतदान केन्द्रों में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य सुधार कार्य करवाना सुनिश्चित किया जाये। वहीं दिव्यांगजनों के लिए रैम्प की व्यवस्था, प्रसाधन, प्रकाश व्यवस्था, मतदान केन्द्रों तक पोलिंग पार्टी को लाने-लेे-जाने की व्यवस्था इत्यादि बुनियादी सुविधाओं सुनिश्चित करने हेतु संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी मित्तल ने बीएलओ द्वारा किये जा रहे कार्याे का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित मतदान केन्द्र की बीएलओ से आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर पल्लवी पुराणिक, नायब तहसीलदार नितिन चौहान, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE