BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2023, 1:58 pm
KHABAR : जिले में 67 वीं राज्य स्तरीय शालेय शतरंज एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन, बालक-बालिकाओं ने उत्साह के साथ लिया भाग, पढ़े खबर 

Share On:-

बुरहानपुर। जिले में 67 वीं राज्य स्तरीय शालेय शतरंज एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शतरंज प्रतियोगिता में 14, 17, 19 वर्ष के बालक/बालिकाओं एवं खो-खो प्रतियोगिता में 17 वर्ष के बालक/बालिकाओं ने सहभागिता की। यह प्रतियोगिता 25 अगस्त से 28 अगस्त, 2023 तक आयोजित रही। जिसका आज विधिवत समापन किया गया। 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्काे, उपाध्यक्ष गजानन महाजन, जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख, जनपद पंचायत खकनार उपाध्यक्ष आरती निलेश चौकसे, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिकगण तथा खिलाड़ीगण उपस्थित रहे। शतरंज प्रतियोगिता में 300 तथा खो-खो प्रतियोगिता में 240 खिलाड़ियों ने सहभागिता की। शतरंज प्रतियोगिता के परिणाम शतरंज प्रतियोगिता के तहत अंडर-14 बालक वर्ग में प्रथम सक्षम अग्रवाल रीवा, दीर्घ श्रीवास्तव भोपाल द्वितीय व हर्ष माहेश्वरी नर्मदापुरम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में कनिष्का चौधरी भोपाल प्रथम, नायशा जैन इंदौर द्वितीय तथा स्वरा सूर्या उज्जैन तृतीय स्थान पर रही। 
अंडर-17 बालक वर्ग में सुजॉय जैन इंदौर प्रथम, काव्य जैन भोपाल द्वितीय व हितांश हरभजनका उज्जैन तृतीय स्थान। बालिका वर्ग में अविका पवार इंदौर प्रथम, आदया जमीदांर इंदौर द्वितीय व इरा शर्मा भोपाल तृतीय स्थान पर रही। अंडर-19 बालक वर्ग में हर्ष मित्तल इंदौर प्रथम, राम शर्मा ग्वालियर द्वितीय व वैभव निमा जबलपुर तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में कु.मुस्कान पवार नर्मदापुरम प्रथम, भूमिका देशमुख रीवा द्वितीय तथा श्रुति राठी भोपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
खो-खो प्रतियोगिता के परिणाम खो-खो प्रतियोगिता अंडर-17 बालक वर्ग में प्रथम इंदौर, द्वितीय आदिवासी विकास व भोपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में प्रथम इंदौर, द्वितीय जबलपुर तथा तृतीय स्थान उज्जैन ने प्राप्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE