BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2023, 2:35 pm
KHABAR : सोशल मीडिया पर निर्वाचन संबंधी अपडेट जानकारी हो- कलेक्टर, कम्पोजिट भवन के बेतवा सभागार में बैठक सम्पन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने आज सोशल मीडिया विंग, इन्फ्लुएंसर की बैठक आयोजित कर उन सबको निर्देशित किया है कि विधानसभा निर्वाचन प्रक्रिया आयोग के द्वारा जारी दिशा निर्देशो के अनुसार क्रियान्वित की जा रही है। अतः सभी सोशल मीडिया के प्लेटफार्मो पर निर्वाचन संबंधी अपडेट जानकारियां दर्ज हो ताकि आम मतदाता सुगमता से जानकारियों को आत्मसात कर सकें।
कलेक्टर भार्गव ने कहा कि आधुनिक युग में सोशल मीडिया की महती भूमिका है अतः निर्वाचन संबंधी कार्यो के सापेक्ष में सोशल मीडिया का अधिक से अधिक सदुपयोग करें। उन्होंने जनसम्पर्क विभाग के सोशल मीडिया हेण्डलर हरेकृष्णा सेन से कहा है कि कलेक्टर सहित अन्य सोशल मीडिया के एकाउंटो पर विधानसभावार प्राप्त होने वाली जानकारियां अविलम्ब ट्विट करे जो निर्वाचन आयोग को अनिवार्य रूप से सांझा की जाए।
कलेक्टर भार्गव ने वीडियो कांफ्रेसिंग से सभी पांचो विधानसभाओं के रिटर्निंग आफीसर व एसडीएम को निर्देशित किया है कि स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हर रोज जो नवाचार किए जा रहे है कि संक्षिप्त जानकारियां मय फोटोग्राफ्स सोशल मीडिया हेण्डलर को उपलब्ध कराए ताकि उन सबका त्वरित प्रसारण हो सकें।
कलेक्टर भार्गव ने जिला मुख्यालय की तर्ज पर अनुविभाग स्तर पर भी सोशल मीडिया गतिविधियों के संचालन पर बल देते हुए कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि कहीं कोई भी त्रुटि अपलोड ना हो।
जिला पंचायत के सीईओ व स्वीप के जिला नोडल अधिकारी डॉ योगेश भरसट ने सीएम फेलो और डीएम फेलो को निर्देश दिए है कि निर्वाचन संबंधी कार्यो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दर्ज कराने की पहल करें। उन्होंने रील्स के माध्यम से अधिक से अधिक चुनावी संबंधी जानकारियां अपलोड करने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति हासिल करने वालो को आईकॉन नियुक्त किया जा चुका है और इनके माध्यम से भी सोशल मीडिया पर अपील, अन्य गतिविधियां जैसे मतदाता शपथ, मानव श्रंखला इत्यादि के आयोजनों का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
कम्पोजिट भवन के बेतवा सभागार में सम्पन्न हुई इस बैठक में अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर, स्वीप गतिविधियों हेतु नियुक्त, नोडल, सहायक नोडल के अलावा विभिन्न विभागो के अधिकारी मौजूद रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE