विदिशा। मतदाता जागरूकता के तहत हर स्तर पर जिले में विशेष पहल की जा रही है खासकर महिला मतदाताओं को मतदान के लिए अभिप्रेरित करने का संदेश सम्प्रेषित किया जा रहा है। बासौदा एसडीएम विजय राय ने बताया कि बासौदा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मतदाता जागरूकता पर आधारित प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
बासौदा के ग्राम पंचायत नसीदपुर में राखी बनाओ प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाता जनजागरूकता के संदेशो का प्रसारण किया गयाा है। महिलाओं के द्वारा तैयार की गई राखियों पर मतदाता जागरूकता के संदेश अंकित किए गए है जैसे की आओ मिलकर यह काम करें सबसे पहले मतदान करें..., लोकतंत्र की सुनो पुकार मत खोना अपना मताधिकार..., उम्र 18 पूरी है मतदान करना बहुत जरूरी है..., मेरा वोट मेरा अधिकार... सहित अन्य प्रेरणादायी स्लोगन अंकित किए गए है।
स्वीप गतिविधियों के तहत आंगनबाडी केन्द्र नसीदपुर, खेरूआ ग्राम पंचायत पर आज राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी एवं महिला वोट प्रतिशत बढाने हेतु क्षेत्र की महिलाओं को मतदाता शपथ दिलाई गई वहीं आंगनबाडी केन्द्र के फ्लेक्स पर मतदान करेंगे हम जरूर की सहमति हस्ताक्षर कर दी गई है।