BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2023, 3:18 pm
KHABAR : मतदाता जागरूकता की सहमति हस्ताक्षरो से, क्लीन स्वीप के तहत नवाचार, पढ़े खबर  

Share On:-

विदिशा। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 145 बासौदा में आगामी विधानसभा के निर्वाचन में सभी मतदाता अपने मतो का प्रयोग निर्धारित मतदान केन्द्र पर पहुंचकर करें। खासकर ऐसे मतदान केन्द्र जहां पिछले चुनाव के दौरान औसत से कम मतदान हुआ है अथवा महिला मतदाताओं का प्रतिशत कम रहा उन मतदान केन्द्रो पर विशेष मतदाता जागरूकता के कार्य संपादित किए जा रहे है।
बासौदा एसडीएम व रिटर्निंग आफीसर विजय राय ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आयोग की मंशा के अनुसार कार्यो का संपादन किया जा रहा है इसके अलावा स्थानीय स्तर पर नवाचारो का सममिश्रण कर मतदाता जागरूकता की अलख चहुंओर फैल रही है।
बासौदा एसडीएम राय ने नवाचारो के तहत सोमवार से शुरू हुए हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत स्वंय के द्वारा की गई है। शहरी क्षेत्र में संचालित होने वाले आटो के पीछे मतदाता जागरूकता के संदेश अंकित फ्लेक्स चस्पा किया गया है जागरूकता संदेश पढकर जागरूक हो रहे है और मतदान करेंगे की सहमति मतदाताओं के द्वारा फ्लेक्स के निर्धारित स्थल पर हस्ताक्षर कर अभिव्यक्त की जा रही है।
एसडीएम विजय राय ने बताया कि बासौदा विधानसभा क्षेत्र की सभी आंगनबाडी केन्द्रो पर भी इस प्रकार का नवाचार किया गया है। महिला कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय महिलाएं भी मतदाता जागरूकता के संदेशो का वाचन कर मतदान करेंगे की सहमति हस्ताक्षर कर प्रकट कर रहे है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE