मनासा। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे, डीएसपी ट्रैफिक विमलेश उइके, थाना प्रभारी मनासा शिवकुमार यादव के नेतृत्व में थाना प्रभारी यातायात जावद-मनासा अनुभाग सूबेदार सोनू बडगूजर ने मनासा क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली, पिकअप, डंपर समस्त मालवाहक वाहन पर रेडियम लगाए गए ताकि रात्रि के समय चलने वाले वाहन को रेडियम लाइट के माध्यम से संकेत मिल सके और कोई भी दुर्घटना होने से रोकी जा सके।
इस थीम को लेकर समस्त माल वाहक वाहनों पर रेडियम लगाई गई। सुप्रीम कोर्ट ऑन रोड सेफ्टी के आंकड़ों का अध्ययन करने पर पाया गया कि 71 प्रतिशत मृत्यु ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले वाहन चालकों की हुई है और ज्यादातर दुर्घटनाएं माल वाहन गाड़ियों से घटित होने से लोगों की जान गई है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सूबेदार सोनू बडगूजर द्वारा मय टीम के मनासा क्षेत्र में वाहनों पर रेडियम लगाए गए।