रतलाम। सिंधी समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिंधी समाज के अध्यक्ष राधा किशन सतनानी के समर्थन में ज्ञापन सौंपा है। बीते दिनों समाज के कमल गुरनानी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत कर सतवानी पिता पुत्र द्वारा धमकाने और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया था। जिसे लेकर अब समाज के अध्यक्ष के समर्थन में सैकड़ो समाज जन ज्ञापन देने पहुंचे हैं। दरअसल पुरा विवाद समाज के रुपयो में गबन को लेकर है। जिसमें दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाए गए थे। सिंधी समाज के लोगों ने आज ज्ञापन सौंप कर इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग कलेक्टर से की है।
3 दिन पूर्व सिंधी समाज के अध्यक्ष राधा किशन सतवानी और उनके पुत्र के विरुद्ध समाज के कमल गुरुनानी ने शिकायत की थी। जिसमें कमल गुरनानी ने आरोप लगाया था कि दोनों पिता पुत्र द्वारा उसे धमकाया गया और ब्लैकमेलिंग की गई। लेकिन आज सिंधी समाज के लोगों ने कमल गुरनानी द्वारा झूठी शिकायत किए जाने और सिंधी समाज पंचायत के रुपयो का गबन करने का आरोप लगाया है। सिंधी समाज ने इस मामले में कलेक्टर से निष्पक्ष जांच कर गबन करने वाले दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।