मनासा। शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय मनासा में आज 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल दिवस मनाया गया। जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवकों को मेजर ध्यानचंद की जीवनी एवं उपलब्धियां के बारे में वीडियों प्रेजेंटेशन बताया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एम एल धाकड़ ने मेजर ध्यानचंद के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने खेल के माध्यम से देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता है और उनकी जन्म जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एम एल धाकड़, प्रो मुकेश मालवीय, प्रो पंकज चौहान, प्रो सुशील मईडा, प्रो जितेंद्र आरोलिया साहित महाविद्यालय स्टाफ, कॉलेज विद्यार्थी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो अरुण कुमार चौरसिया ने किया।