मनासा। विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू ने विधानसभा क्षेत्र, जिले सहित प्रदेश वासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी। मारू ने कहा रक्षाबंधन का पर्व बहन की रक्षा के संकल्प से जुड़ा है। यह पर्व मातृशक्ति के प्रति आदर सुरक्षा की भावना को मजबूत बनाता है। रक्षा का पर्व भाईचारे के साथ ही जीवन में उमंग और उत्साह का संचार करता है। रक्षा बंधन पर कुशवाह समाज के आराध्य देव लवकुश जयंती भी मनाते है। मैं सभी समाजजनों को लवकुश जयंती की भी बधाई देता हूं। संस्कृत दिवस भी रक्षा बंधन को ही मनाया जाता है। हमारी सभ्यता और संस्कृति का आधार संस्कृत भाषा है। देश और विश्व में संस्कृत भाषा के प्रसार व प्रचार में संस्कृत विद्वानों का महत्वपूर्ण योगदान है। अपने जीवन में संस्कृत भाषा का अधिक से अधिक उपयोग करे।