BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2023, 5:03 pm
KHABAR : सीएम राइज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीमच कैंट में मेजर ध्यानचंद की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद की जन्म जयंती के उपलक्ष में सी.एम. राइज शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय नीमच कैंट में 29 अगस्त 2023 को पालको को आमंत्रित किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। प्रभारी प्राचार्य महेश शर्मा के द्वारा अभिभावकों का स्वागत किया गया। इसके पश्चात विद्यालय में जिन छात्र छात्राओं की शत प्रतिशत उपस्थिती रही तथा कक्षा में सर्वाधिक अंक रहे एवं अनुशासन स्वच्छता के आधार पर बच्चों को सम्मानित किया गया । कक्षा 10 की छात्रा दुर्गेश्वरी को हॉकी में स्टेट लेवल चैंपियन रहने पर सम्मानित किया गया । तथा पायल बसंत को 12वी परीक्षा में पूरे विद्यालय में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने तथा राज्य शासन द्वारा स्कूटी प्रदान करने पर सम्मानित किया गया। 

प्रभारी प्राचार्य शर्मा  ने अपने उद्बोधन में अभिभावको को अपना महत्वपूर्ण समय निकालकर शाला में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद दिया। अपने विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन के बारे में विस्तार जानकारी देते हुए जीवन में खेलो का महत्व समझाया । आपने बताया कि खेलों से विद्यार्थियों में ईमानदारी और नेतृत्व क्षमता का गुण पैदा होता है । कार्यक्रम में अभिभावको को कहा गया कि आप विद्यार्थियों को बढ़िया से बढ़िया अंक लाने के लिए प्रेरित करें। साथ ही कार्यक्रम में आम चुनाव के बारे में सभी को विस्तृत जानकारी दी गई और सभी को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई। 

शाला के शिक्षक शालीन सातपुते व विद्यार्थियों के द्वारा के प्रेरणादाई गीत प्रस्तुत किया गया । मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया तथा इसी के तहत अभिभावकों के बीच चेयर रेस , रोल बाल आदि खेल आयोजित किए गए। चेयर रेस में मालती सैनी ने प्रथम स्थान तथा सुनीता दिनेश प्रजापति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा रोल बाल में आकाश तिवारी ने प्रथम स्थान तथा शांतिलाल मेघवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन सुनीता चौधरी मेम व आभार मंजुला धीर मेम के द्वारा किया गया ।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE