देवास। भारतीय संस्कृति के तहत परिवार एक जुट होकर त्यौहार बनाता है। लेकिन कहीं ना कहीं परिवार का कोई सदस्य नहीं होता है तो त्यौहार का उल्लास कम दिखाई देता है। त्यौहारों का उल्लास कम न हो इसके लिए जिला जेल में बहन भाईयो को रक्षा सूत्र बांधेगी। इसके लिए जेल अधीक्षक ने कल इस त्यौहार को मनाने के लिए उन भाईयो के लिए जो जेल में बंद है, रक्षाबंधन का पर्व बनाने के लिए बहनों को सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक पर्व बनाने के लिए जेल में आकर पर्व बनाने की स्वीकृति दी है।जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे ने बताया की हमारी जेल में बंद बंदी भाईयो की बहने यहां आयेंगी। उनकी कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधेगी। इसके लिए यहां पर व्यव्यस्था की गई है। जिन बहनों के पास राखी नही होंगी उन्हें यहां से निःशुल्क राखी दी जाएगी। उन्होंने बताया की केदियो की बहनों के आने पर उनका जेल परिसर में पहले रजिस्ट्रेशन होगा, तलाशी होगी उसके बाद अंदर प्रवेश दिया जाएगा। बंदी भाईयो को राखी पर्व बनाने के लिए 10 मिनिट का समय दिया जायेगा। उन्होंने बताया की जेल में बंद महिला कैदियों ने यहां पर राखियों के साथ भगवान के वस्त्र भी बनाए है। इसके साथ ही बंदी भाई भगवान श्री गणेश की मिट्टी की प्रतिमाएं भी निर्मित कर रहे है।