BREAKING NEWS
GOOD NEWS : जिला रक्तदान करने में प्रदेश में दूसरे.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने किया ग्राम बनी पहुंचकर होम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू रूप से.. <<     KHABAR : घर-घर ध्वजा महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : 2 बच्चो को मौत के घाट उतारने वाली माँ के.. <<     BIG NEWS : भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने किया.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत नीमच जिले में 13.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान के दिन और मतदान के एक दिन पहले.. <<     KHABAR :  दिव्यांग हितार्थ राष्ट्रीय संस्था.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से.. <<     NEWS : हाईकोर्ट जज मीणा ने निहारी संग्रहालय का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : पिपलियामंडी के रामलाल राठौड़ ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2023, 5:38 pm
KHABAR : कर्नाटक राज्य के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत के मुख्य आतिथ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में हुआ सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक का लोकार्पण एवं मल्टीपर्पस इनडोर स्टेडियम का भूमिपूजन, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। कर्नाटक राज्य के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत के मुख्य आतिथ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार 29 अगस्त को स्व.राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल परिसर नानाखेड़ा उज्जैन में स्थित नवनिर्मित सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक का लोकार्पण एवं मल्टीपर्पस इनडोर स्टेडियम का भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने कहा कि सरकार खेलों में बढ़ावा देने का हरसंभव प्रयास कर रही है और भारत सरकार ने खेलों के विकास में राशि की वृद्धि की है। खेलों में बच्चे अपनी रूचि दिखायें। बच्चे मोबाइल पर ज्यादा ध्यान न देकर खेल के प्रति अपना रूझान बढ़ायें, ताकि बल-बुद्धि में वृद्धि हो और तन स्वस्थ रह सके।

राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने खेलो इंडिया योजना अन्तर्गत स्व.राजमाता सिंधिया स्टेडियम में सात करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक के निर्माण की खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों की गतिविधियां निरन्तर आगे बढ़ती रहे, इस पर भारत सरकार एवं राज्य सरकार प्रयास कर रही है। खेल में प्रोत्साहित कर हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय, अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लेकर आयें, इस पर सरकार का मुख्य लक्ष्य है। सरकार खेलों पर ज्यादा बढ़ावा दे रही है। खिलाड़ियों के लिये अच्छे ग्राउण्ड बनाये जा रहे हैं, ताकि खिलाड़ी अपने खेल में आगे बढ़ सकें। हमारे जनप्रतिनिधि भी सक्रिय रहकर विकास के कार्य निरन्तर करवा रहे हैं। उन्होंने हॉकी के खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद पर भी प्रकाश डाला। मेजर ध्यानचंद ने हमारे देश को हॉकी में वर्ल्ड कप दिलाया है, जो प्रशंसनीय है। उन्हें हॉकी का जादू खिलाड़ी कहते थे। राज्यपाल गेहलोत ने खिलाड़ियों से आव्हान किया कि वे अच्छी खेल भावना के साथ अपनी-अपनी विधाओं में आगे बढ़ें। अभिभावक अपने बच्चों को रूचि अनुसार बच्चों को खेलों के लिये प्रेरित करें। खेल मैदान में कहीं कमी हो तो जनप्रतिनिधि उन्हें जरूर बतायें, ताकि खेल विकास में और वृद्धि की जा सके।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि नानाखेड़ा के समीप खेल मैदान को स्व.राजमाता सिंधिया के नाम से जाना जायेगा। इसका भी शुभारम्भ आज किया गया है। यह मैदान लगभग 75 बीघा में फैला हुआ है। इस खेल मैदान के विकास के कार्यों के लिये सतत सरकार प्रयास कर रही है। आज वर्तमान में उज्जैन में खिलाड़ियों की सभी विधाओं में खेल मैदान की सुविधा उपलब्ध है। उक्त खेल मैदान का निरन्तर विकास के काम कराये जायेंगे। खेल की मशाल निरन्तर जलती रहे।

विधायक पारस जैन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने खेलों के प्रति खेलो इंडिया अन्तर्गत खिलाड़ियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए खेल बजट में काफी वृद्धि की है। उज्जैन में खिलाड़ियों के लिये मैदानों का विकास किया है। उनके द्वारा नगर निगम परिसर के पीछे एक बेहतर स्वीमिंग पुल का निर्माण कराया गया है। इस प्रकार की कई उपलब्धियां खिलाड़ियों के लिये हासिल की है। खेल जगत में हमारे खिलाड़ी निरन्तर आगे बढ़े और पदक हासिल करे, इसके लिये भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार निरन्तर काम कर रही है। महापौर मुकेश टटवाल ने इस अवसर पर कहा कि उज्जैन में विकास के नये-नये काम हो रहे हैं। हम भाग्यशाली हैं कि हम उज्जयिनी की धरा पर निवास कर रहे हैं। यहां शिक्षा, उद्योग आदि क्षेत्र में निरन्तर हम आगे बढ़ रहे हैं। राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति को लागू करने वाला देश में प्रथम मध्य प्रदेश राज्य बना है। जिधर देखो उधर शहर में विकास के काम हो रहे हैं। खेल मैदान में नये ट्रेक निर्माण के बन जाने से खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मप्र वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ.सनवर पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उज्जैन में खेल प्रेमियों को बहुत बड़ी सौगात मिली है। इन सब खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई। खेल के मैदान खिलाड़ियों की भावनाओं से जुड़े हुए विकास कार्य हैं। उन्होंने महानन्दा नगर स्थित गुरूजी खेल प्रशाल का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पर हर विधाओं के खिलाड़ी अपना खेल खेलते हैं, परन्तु एक कमी थी, जो आज नानाखेड़ा स्व.राजामाता सिंधिया स्टेडियम में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक के निर्माण से पूरी हुई है। हमारे लिये यह बहुत बड़ी सौगात है। इस मैदान में चौबीस प्रकार की विधाएं खिलाड़ी कर सकेंगे। इस मैदान में बिना उपकरण के खिलाड़ी अपनी अनेक विधाओं को खेल सकेंगे। खिलाड़ी अब विश्व स्तर पर हमारे देश का परचम लहरायें।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ओपी हरोड़ ने कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि खेलो इंडिया योजना अन्तर्गत सात करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक का निर्माण कार्य पूरा हुआ है। इसी तरह इसी मैदान में बहुउद्देशीय खेल परिसर का निर्माण 11 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से किया जायेगा, जिसमें बेडमिंटन कोर्ट, मलखंब केन्द्र, शूटिंग रेंज, कुश्ती, कराटे, जिमनेशियम हॉल, मेडिकल रूम एवं अन्य सुविधाएं खिलाड़ियों के लिये उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि इसी मैदान में 25 लाख रुपये की लागत से लॉन टेनिस कोर्ट का कार्य निर्माणाधीन है। 80 लाख रुपये की लागत से बाउंड्री वाल का निर्माण हुआ है। देवास रोड स्थित पुलिस लाइन में 12 लाख रुपये की लागत से बेडमिंटन कोर्ट का निर्माण, महाराजवाड़ा जिमनास्टिक प्रशिक्षण केन्द्र पर अत्याधुनिक खेल उपकरण दो करोड़ 50 लाख रुपये के प्रदाय किये गये हैं। उज्जैन में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता योगासन एवं मलखंब खेलों का आयोजन कराया गया था।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों ने मल्टीपर्पस इनडोर स्टेडियम का भूमिपूजन किया और नवनिर्मित सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक का विधिवत फीता काटकर लोकार्पण किया। उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में विधायक कप एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 800 मीटर की दौड़ का शुभारम्भ किया। अतिथियों ने 800 मीटर की दौड़ में प्रथम मुकेश भारती डामोर, द्वितीय ध्रुव विनोद पटेल एवं तृतीय स्थान पर शिवम संतोष पाटीदार को ड्रायफ्रूट वितरित कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर नगर निगम सभापति कलावती यादव, यूडीए अध्यक्ष श्याम बंसल, पूर्व विधायक आलोट जितेन्द्र गेहलोत, विवेक जोशी, इकबाल सिंह गांधी, अनिल जैन कालूहेड़ा, क्षेत्रीय पार्षद अंशु-गोपाल अग्रवाल, विजय चौधरी, पुलिस हाउसिंग बोर्ड के एसडीओ वेदांत जादौन, खिलाड़ी, प्रबुद्धजन, पार्षदगण आदि उपस्थित थे।  
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE