BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2023, 6:12 pm
KHABAR : कलेक्‍टर दिनेश जैन ने फेसबुक लाईव के जरिये किया संवाद, मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में मतदाताओं के प्रश्‍नों का किया समाधान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन ने मंगलवार को फेसबुक लाईव के जरिये जिले के मतदाताओं से सीधा संवाद किया और मतदाताओं व्‍दारा मतदाता सूची के पुनरीक्षण, मतदाता सूची में नाम जुडवाने, वोटर आईडी कार्ड बनवाने, मतदान केंद्रों पर उपलब्‍ध सुविधाओं , मतदान प्रक्रिया, निरूशक्‍त मतदाओं के लिए उपलब्‍ध सुविधाओं से संबंधित प्रश्‍नों के बारे में विस्‍तार से जानकारी ली। इस मौके पर अतिरिक्‍त जिला कलेक्‍टर नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, मास्‍टर ट्रेनर डॉ.राजेश पाटीदार, ई-गवर्नेंस मेनेजर संदीप पाटीदार भी उपस्थित थे।

इस फेसबुक लाईव के जरिये 50 से अधिक मतदाता जुडे और कलेक्‍टर जैन से विधानसभा निर्वाचन 2023 के संबंध में विस्‍तार से चर्चा कर, जानकारी प्राप्‍त की। कलेक्‍टर दिनेश जैन ने फेसबुक लाईव के जरिये मतदाताओं से संवाद करते हुए कहा कि मतदान का अधिकार सबसे बडा अधिकार है। सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग अवश्‍य करना चाहिए।

उन्‍होने कहा की वोटर हेल्‍पलाईन नम्‍बर 1950 पर भी निर्वाचन संबंधी जानकारी प्राप्‍त की जा सकती है। मतदाता सूची में नाम जुडवाने के लिए अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर, नाम जुडवाया जा सकता है। कलेक्‍टर जैन ने कहा कि गत 2 अगस्‍त से जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है,जो कि 31 अगस्‍त तक जारी रहेगा। कलेक्‍टर ने कहा  कि ई.व्‍ही.एम. पूरी तरह से सुरक्षित है। मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, रैंप, शौचालय आदि की मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई है। आदर्श मतदान केंद्र भी बनाए जा रहे है। दिव्‍यांग तथा अशक्‍त मतदाताओं को आयोग के निर्देशानुरूप निर्धारित प्रकिया का पालन  करते हुए उनके घर पर मतदान की सुविधा उपलब्‍ध करवाई जा सकेगी।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE