नीमच। मप्र राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) प्रताप करोसिया एक सितम्बर को अपरान्ह 3 बजे भोपाल से प्रस्थान कर रात्रि में नीमच आएंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। करोसिया 2 सितम्बर को प्रातः 11 बजे नीमच में सामाजिक संगठनों से चर्चा, बस्ती भ्रमण, सामुदायिक भवनों का निरीक्षण करने के बाद शाम 4 बजे गोगादेव जी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे इसी दिन शाम 7 बजे नीमच से इंदौर के लिए प्रस्था्न करेंगे।