BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2023, 7:41 pm
KHABAR : राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेलों का आयोजन, उत्कृष्ट खिलाडियों, प्रशिक्षकों को  किया सम्मानित, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त पर जिला खेल परिसर स्टेडियम में विभिन्न खेल गतिविधियो का आयोजन किया गया था। प्रति वर्ष हॉकी के जादूगर स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद की जन्मतिथि 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में आयोजित की जाती है। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला खेल परिसर में विभिन्न खेल गतिविधियाँ जिसमें बालक एवं बालिकाओं की मैराथन, कबड्डी, हॉकी, व्हॉलीबॉल, बास्केटबॉल की प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई थी।
आयोजन की शुरुआत मतदाता जागरूकता की शपथ से हुई पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित खिलाडियों को जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलवाई है। अतिथियों ने विजेता खिलाडियों को पुरस्कार वितरण एवं जिले के उत्कृष्ट खिलाडियों, प्रशिक्षकों को  सम्मानित किया है।
खेल दिवस के उपलक्ष्य पर आज मंगलवार की प्रातः साढे सात बजे से बालक एवं बालिका वर्ग की मिनी मैराथन दौड जो जिला खेल परिसर स्टेडियम से प्रारंभ होकर स्थानीय नीमताल गाँधी चौराहा, बडजात्या स्कूल, माधव उद्यान, से होती हुई वापस स्टेडियम में संपन्न हुई है। इस दौड़ में बालक वर्ग में प्रथम स्थान विशाल कुशवाह द्वितीय विशाल, तृतीय स्थान पर अजय गुर्जर तथा बालिका वर्ग की मिनी मैराथन में प्रथम स्थान रोशनी पंथी द्वितीय मुस्कान रैकवार तृतीय प्रतिज्ञा सूर्यवंशी ने हासिल करने पर पुरस्कृत हुए हैं।
कार्यक्रम को पूर्व नपाध्यक्ष मुकेश टंडन और सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा ने संबोधित करते हुए खिलाडियों का हौंसला अफजाई करते उन्हें जीवन में खेलों का महत्व बताते हुए खेलों की दुनिया में अपना एवं देश का नाम रोशन करने की अपील की है। स्टेडियम परिसर में बालक एवं बालिका वर्ग में कबड्डी एवं हॉकी खेल का आयोजन किया गया तथा बालिका वर्ग में व्हॉलीबॉल, बालक वर्ग में बास्केटबॉल खेल का आयोजन किया गया। कबड्ड़ी  प्रतियोगिता में 5 टीमों ने भाग लिया जिसमें विदिशा स्टेडियम की टीम ने महादेव क्लब सूखा की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला खेल अधिकारी प्रदीपसिंह रावत ने बताया कि इस खेल दिवस के उपलक्ष्य में जिला ओलंपिक संघ द्वारा जिले के उत्कृष्ट खिलाडियों एवं प्रशिक्षकों का सम्मान किया ।
कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ डॉ योगेश भरसट, अनुविभागीय अधिकारी क्षितिज शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी जीपी राठी, तहसीलदार, आकाश महंत, जिला ओलंपिक संघ के सचिव दिलीपसिंह थापा, शिक्षा विभाग के जिला क्रीडा अधिकारी प्रशांत रघुवंशी, नायब तहसीलदार इदरीस खॉन, दिनेश कुशवाह मंडल अध्यक्ष, पार्षद कौशल अहिरवार, पार्षद रामप्रसाद पासी, डीपीसी आरपी लखेरा, विजय श्रीवास्तव, नीरज कुशवाह, संतोष चतुर्वेदी, आशीष मोदी, देशराज रघुवंशी, पूनम भोई, तपन तिवारी, पंकज भार्गव, दिनेश श्रीवास्तव, लालता तिवारी, सुरेन्द्र यादव, सतीश रैकवार, हर्ष झा, भूपेन्द्र शर्मा, ज्योति ठाकुर, कु ज्योति अहिरवार, सपना शर्मा, गोपाल कुशवाह, कु अर्चना किरार, रविकांत नामदेव लक्ष्मीनारायण कुशवाह, अंकिता रघुवंशी, अजय चौहान, योगेश धुर्वे, धीरेन्द्र मिश्रा, संतोष शाक्य, सोनू शाक्य सहित अन्य मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE