रतलाम। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में आगामी त्यौहार को देखते हुऐ खाद्य एवं औषधि प्रशासन रतलाम के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा शहर से लेकर गांव तक मिलावट के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है ताकि आमजन को अच्छे से अच्छा एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सके।
मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा द्वारा रतलाम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर खाद्य संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया एवं विभिन्न खाद्य पदार्थाे के नमूने लिए गए। धनजी भाई का नोरा स्थित समता सेवा सोसाइटी जहा पर पापड़ और मसालों का निर्माण किया जाता है। वहां से मूंग पापड़, हल्दी पाउडर और मिर्च पाउडर के नमूने लिए गए। चौमूखीपूल स्थित कन्हैया स्वीट्स के निर्माण स्थल धनजी भाई के नोरा से कलाकंद एवं वहीं पर स्थित घासीराम स्वीट्स एवम् नमकीन से मिल केक,सैलाना बस स्टैंड स्थित योगेश स्वीट्स कार्नर से सेव, अल्कापुरी चौराहा स्थित एसएम नमकीन से सेव और बेसन तथा राठौड़ रेस्टोरेंट से बाल ग्वाला रसगुल्ले के नमूने लिए गए।लिए गए सभी नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशला भोपाल भेजे गए।जहा से जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवम् मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमनुसार कार्यवाही की जाएंगी। सभी संस्थानों को स्वच्छता बनाए रखने एवम् गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों के निर्माण संग्रहण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए।आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।