धार। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले में संचालित समस्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय/हाईस्कूल एवं सीनियर छात्रावासों में निबंध प्रतियोगिता श्लोक तंत्र में मताधिकार का महत्व, युवा मतदाता अधिकार एवं कर्तव्य एवं श्लोक तंत्र में भागीदारी है, हम सबकी जिम्मेदारी विषय पर आयोजन किया गया। उक्त निबंध प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा ने भाग लिया गया। जिला मुख्यालय पर विधानसभा स्तरीय मतदाता जागरूकता अभियान के तहत घर की चौखट लांघ के वोट देने जाना है तथा मतदाता जागरूकता प्रशिक्षण के तहत बुध अवेयरनेस संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, धार सहित गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें। उक्त जानकारी जिला स्वीप सहायक नोडल अधिकारी बृजकांत शुक्ला, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य) जिला धार द्वारा दी गई।