धार। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार एवं खनि अधिकारी जे. एस. भिडे के नेतृत्व में खनि निरीक्षक जगनसिंह भिण्डे तथा संदेश पिपलोदिया एवं खनिज टीम द्वारा सोमवार को ग्राम तिसगांव से खनिज मुरम का अवैध परिवहन / उत्खनन पर कार्यवाही करते हुए पोकलेन एवं डम्पर को जप्त कर पुलिस थाना नौगांव की अभिरक्षा में खड़े किये गये है। उपरोक्त वाहनों के विरूद्ध म.प्र. खनिज (अवैध खनन परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के नियमो के तहत अर्थदण्ड की कार्यवाही की जा रही है।