BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 30, 2023, 10:18 am
REPORT : रबी सीजन में मालवा-निमाड़ की बिजली मांग 7 हजार मैगावाट तक पहुंचेगी, बिजली कंपनी कर रही प्रभावी तैयारी, कृषि फीडरों का मैंटेनेंस एवं ट्रांसफार्मरों का स्टॉक, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। मप्र पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी रबी सीजन की प्रभावी तैयारी कर रही हैं। सभी 15 जिलों में एक ओर जहां कृषि फीडरों एवं संबंधित ग्रिडों का मैंटेनेंस क्रमबद्ध किया जा रहा है, वहीं लगभग 16000 ट्रांसफार्मरों का भी स्टॉक निर्धारित किया गया हैं। इस बार रबी सीजन में अधिकतम मांग 7000 मैगावाट के करीब पहुंचेगी।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि रबी का सीजन प्रायः सितंबर से प्रांरभ होता है। इसी के तैयारी मुख्यालय के अलावा, रीजन, जिलों में की जा रही है। तोमर ने बताया कि पिछले सीजन में अधिकतम मांग 6800 मैगावाट तक पहुंची थी, इस वर्ष मांग 7000 मैगावाट के करीब पहुंचने के मद्देनजर विस्तृत तैयारी की जा रही हैं। 
तोमर ने बताया कि ग्रिड, लाइनों के मैंटेनेंस के साथ ही ट्रांसफार्मर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। रबी सीजन के लिए इस वर्ष ट्रांसफार्मरों का 16 हजार की संख्या में स्टॉक रखा गया हैं। रबी सीजन के लिए प्रत्येक जिले में स्थाई, अस्थाई ट्रांसफार्मर डिपो क्रियाशील रहेगा। तोमर ने बताया कि मालवा निमाड़ में सिंचाई करने वाले किसानों की संख्या साढ़े तेरह लाख है। इन सभी को प्रतिदिन दस घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। तोमर ने बताया कि कंपनी क्षेत्र में इंदौर, धार, रतलाम, खरगोन, उज्जैन, मंदसौर, देवास जिले में सिंचाई करने वालों की संख्या 90 हजार से लेकर 1.60 लाख तक हैं। अन्य जिलों में 35 हजार से लेकर 85 हजार सिंचाई करने वाले किसान हैं।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE