BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 30, 2023, 10:27 am
REPORT : संभागायुक्त ने संभाग में लंबित पेंशन प्रकरणों की वीसी से की समीक्षा, दिए लंबित पेंशन प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

इन्दौर। संभागायुक्त मालसिंह ने गत दिवस वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से इंदौर संभाग में सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरणों की समीक्षा की। वीडियो कान्फ्रेसिंग में संभागीय पेंशन अधिकारी इंदौर नीलम निनामा सहित संभाग के सभी आठों जिलों के जिला पेंशन अधिकारी एवं आहरण संवितरण अधिकारी शामिल हुए। संभागायुक्त ने जिलावार लंबित पेंशन प्रकरणों की समीक्षा की। संभागायुक्त ने कहा कि उनकी प्राथमिकता संभाग में सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों को समय पर सेवानिवृत्ति स्वत्वों के भुगतान की है। इसके अनुक्रम उनके द्वारा प्रत्येक जिले के डीडीओ से लंबित पेंशन प्रकरणों की समीक्षा की गई। संभागायुक्त ने कहा कि आहरण संवितरण अधिकारी एवं पेंशन अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक शासकीय सेवक को सेवानिवृत्ति के तुरंत बाद सेवानिवृत्ति पर मिलने वाले समस्त स्वत्वों का भुगतान किया जाना चाहिये। साथ ही सेवानिवृत्ति के अगले माह से पेंशन भी प्रारंभ हो जाना चाहिये। पेंशन प्रकरण का निराकरण न करने से सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अतरू यह  प्रयास करें कि सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी को पेंशन के लिए कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े।

संभागायुक्त ने सभी आहरण संवितरण अधिकारियों एवं पेंशन अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित पेंशन प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासकीय सेवकों के सेवानिवृत्ति के तीन माह पूर्व ही पेंशन प्रकरण तैयार कर पेंशन कार्यालय में प्रस्तुत करें, ताकि सेवानिवृत्ति पर उनके पीपीओ जारी किए जा सके। उन्होंने वीसी में अनुपस्थित आहरण संवितरण अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE