चित्तौड़गढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोईखेड़ा में नगर विकास न्यास चित्तौड़गढ़ द्वारा 15 लाख रुपए की लागत से निर्मित दो अतिरिक्त कक्षा कक्ष का उद्घाटन राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत एवं सभापति नगर परिषद चित्तौड़गढ़ संदीप शर्मा द्वारा किया गया।
प्रधानाचार्य चंदा झाड़ोलिया ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने की। मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा उपस्थित थे, तथा प्रेम प्रकाश, कैलाश पवार उपसभापति, रमेशनाथ योगी, रंजीत लोठ आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। भोईखेड़ा से नारायणलाल भोई एसडीएमसी अध्यक्ष तेजपाल बंसीलाल लाल दिनेश भोई खेड़ा सरपंच घोसुंडा आदि ग्राम वासियों ने अतिथियों का स्वागत किया। राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों एवं योजनाओं का फायदा उठाने हेतु आग्रह किया। विद्यालय की बालिकाओं द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन माधव सिंह राव ने किया अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शंभूलाल सोमानी ने अतिथियों का स्वागत किया। दिव्या माहेश्वरी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।