खरगोन। 1 सितंबर को शहर का गौरव धार्मिक उत्साह की तैयारियों के मद्देनजर पुलिस विभाग द्वारा खरगोन शहर व शहर से आने जाने वाली यात्री बसों सहित भारी वाहनों के आवागमन के लिए मार्ग डायवर्ट किये गए है। खण्डवा-बुरहानपुर से आने वाली यात्री बसों को प्रेसीडेन्ट होटल के सामने अस्थाई बस स्टैण्ड बनाकर सवारियों को उतारा / बैठाया जायेगा। इन्दौर- बड़वानी की ओर जाने वाली यात्री बसें एवं समस्त दो पहिया एवं चार पहिया वाहन प्रेसीडेन्ट चौराहा से डायवर्ट होकर नूतन नगर-बिस्टान रोड़-बिस्टान नाका- छोटी मोहन टॉकीज-गौशाला मार्ग-तालाब चौक-पुराना पुल-औरंगपुरा चौराहा से होते हुये इन्दौर-बड़वानी की ओर जा सकेंगे।
इसी तरह सनावद-गोगांवा से आने वाली यात्री बसों को आरटीओ कार्यालय के अन्दर अस्थाई बस स्टैण्ड बनाकर सवारियों को उतारा/बैठाया जायेगा तथा बिस्टान-बड़वानी की ओर जाने वाली यात्री बसें एवं समस्त दो पहिया एवं चार पहिया वाहन वृंदावन कॉलोनी से डायवर्ट होकर खण्डवा रोड़ होते हुये प्रेसीडेन्ट होटल-नूतन नगर-बिस्टान रोड़-बिस्टान नाका-छोटी मोहन टॉकीज-गौशाला मार्ग तालाब चौक-पुराना पुल औरंगपुरा से बिस्टान- बड़वानी की ओर जा सकेंगे।
वहीं बड़वानी-जुलवानिया से आने वाली यात्री बसों को नवगृह मेला मैदान में अस्थाई बस स्टैण्ड बनाकर सवारियों को उतारा/बैठाया जायेगा तथा खण्डवा बुरहानपुर की ओर जाने वाली यात्री बसें एवं समस्त दो पहिया एवं चार पहिया वाहन औरंगपुरा चौराहा से डायवर्ट होकर पुराना पुल-तालाब चौक- गोशाला मार्ग-छोटी मोहन टॉकीज-बिस्टान नाका - नूतन नगर-प्रेसीडेन्ट होटल से भीकनगांव-खण्डवा-बुरहानपुर की ओर जा सकेंगे।
जबकि इन्दौर-कसरावद से आने वाली यात्री बसों को नवगृह मेला मैदान में अस्थाई बस स्टैण्ड बनाकर सवारियों को उतारा/ बैठाया जायेगा तथा खण्डवा भीकनगांव की ओर जाने वाली यात्री बसें एवं समस्त दो पहिया एवं चार पहिया वाहन नवगृह तिराहा से औरंगपुरा चौराहा-पुराना पुल-तालाब चौक-गोशाला मार्ग-छोटी मोहन टॉकीज-बिस्टान नाका-नूतन नगर-प्रेसीडेन्ट होटल से खण्डवा भीकनगांव की ओर जा सकेंगे।
इसी तरह बिस्टान भगवानपुरा से आने वाली यात्री बसों को अनाज मण्डी के अन्दर अस्थाई बस स्टैण्ड बनाकर सवारियों को उतारा/बैठाया जायेगा तथा इन्दौर-बड़वानी की ओर जाने वाली यात्री बसें एवं समस्त दो पहिया एवं चार पहिया वाहन बिस्टान नाका से डायवर्ट होकर होमगार्ड कार्यालय-छोटी मोहन टॉकीज-गौशाला मार्ग-तालाब चौक-पुराना पुल- औरंगपुरा चौराहा से होते हुये इन्दौर-बड़वानी की ओर जा सकेंगे। इसी प्रकार खण्डवा एवं सनावद की तरफ जाने वाले वाहन बिस्टान रोड़ से प्रेसीडेन्ट तिराहा-वृन्दावन कॉलोनी होते हुये जा सकेंगे ।
यहां होगी पार्किंग व्यवस्था-
सिध्दनाथ महादेव शिवडोला खरगोन, पार्किंग व्यवस्था खण्डवा-भीकनगांव की ओर से खरगोन की तरफ आने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था नूतन नगर मैदान में की गई है। सनावद-गोगांवा की ओर से खरगोन की तरफ आने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था आरटीओ कार्यालय खरगोन में अन्दर की तरफ की गई है। कसरावद मेनगांव एवं बड़वानी जुलवानिया की ओर से खरगोन की तरफ आने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था बी.टी.आई. कॉलेज ग्राउण्ड एवं नवगृह मेला ग्राउण्ड में की गई है। बिस्टान की ओर से खरगोन की तरफ आने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था अनाज मण्डी के अन्दर की गई है।
सिध्दनाथ महादेव शिवडोला खरगोन, भारी वाहनों की व्यवस्था-
खण्डवा-बुरहानपुर की ओर से खरगोन की तरफ आने वाले भारी वाहनों को पुलिस थाना भीकनगांव द्वारा टोल प्लाजा के पास रोका जायेगा एवं थाना यातायात द्वारा थाना यातायात के सामने रोका जायेगा। सनावद-गोगांवा की ओर से खरगोन की तरफ आने वाले भारी वाहनों को पुलिस थाना गोगांवा के द्वारा पुराना टोल बैरियर के पास एवं पुलिस चौकी जैतापुर द्वारा पेट्रोल पंप के सामने रोका जायेगा। कसरावद मेनगांव की ओर से खरगोन की तरफ आने वाले भारी वाहनों को पुलिस थाना मेनगांव द्वारा टोल बैरियर के पास रोका जायेगा । बड़वानी-जुलवानिया की ओर से खरगोन की तरफ आने वाले भारी वाहनों को पुलिस थाना ऊन द्वारा थाना ऊन के सामने रोका जायेगा। बिस्टान की ओर से खरगोन की तरफ आने वाले भारी वाहनों को पुलिस थाना बिस्टान द्वारा थाना बिस्टान के सामने रोका जायेगा। नोटः भारी वाहनों को प्रातः 08 बजे से रोका जायेगा।