खरगोन। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के निर्देशो पर मंगलवार को खाद्य औषधि विभाग जिले की एक दर्जन से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थाे के सैम्पलों की जांच की गई। डॉ. मोहन सिंह सिसोदिया ने बताया कि विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को त्यौहार के सीजन को देखते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इसी तारतम्य में रक्षाबंधन पर्व पर विशेष अभियान के तहत जिले के खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण खाद्य सुरक्षा अधिकारी एचएल अवास्या और रेवाराम सोलंकी ने खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित किये। एकत्रित किये नमूनों में दूध, घी, पनीर, बेसन, मिर्च पावडर, मूंगफली तेल,धनिया पावडर,मलाई बर्फी, गुलाब जामुन, मावा, रसगुल्ला, मिल्क केक सहित कुल 30 से अधिक सैम्पल एकत्रित किये गए है।
ये है निमरानी सनावद और शहर के प्रतिष्ठानों-
अवास्या ने बताया कि मंगलवार को पाटीदार डेयरी बोरावाडी, तहुरा डेयरी हेदर मस्ताना चौक, न्यू बाबा होटल रामदेव राजस्थानी सतराटी निमरानी, सात्वीक आईल मिल, खलबुजुर्ग, मार्डन डेयरी सनावद, सतीश नमकीन महेश्वर, दीपक ट्रेडर्स बिस्टान, पुरोहित स्वीटस सनावद, राजहंस रेस्टोरेंट सनावद, लक्ष्मी एवरफ्रेश, सनावद रोड खरगोन, मिठास स्वीटस, सनावद रोड खरगोन, न्यू सेलिब्रेशन जौधपुर स्वीटस, बस स्टेण्ड खरगोन, वलभा स्वीटस, तिलक पथ खरगोन, गणराज दूध डेयरी, तिलक पथ खरगोन और होटल नूरानी तिलक पथ खरगोन से खाद्य पदार्थाे के सैम्पल लिए गए है। विभिन्न स्थानों से एकत्रित किये गए नमूने खाद्य प्रयोगशाला को भेंजे गये है। जॉच उपरांत संबंधित विक्रेता के विरूद्य खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006, नियम 2011 एवं विनियम 2011 के तहत वैद्यानिक कार्यवाही की जावेगी। आगामी समय में समस्त जगह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। कार्यवाही आरआर सोलंकी और नरसिह सोलंकी द्वारा की गई।