BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 30, 2023, 10:58 am
KHABAR : हड़ताल होने के कारण पोर्टेबिलिटी का सुविधा उपयोग कर राशन लेकर घर पहुंचा अधिकारी, सचिवालय से कहने पर रेशमा का नाम परिवार की आईडी में जुड़ेगा, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। रहिमपुरा वार्ड 36 की केसर बाई को राशन नहीं मिलने कि शिकायत मुख्यमन्त्री सचिवालय के संज्ञान में आने पर सचिवालय से कलेक्टर कार्यालय की मेल आईडी पर 25 अगस्त को एक सूची मेल की गई। इस सूची पर कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने खाद्य विभाग को निर्देशित किया। विभाग में अफरा तफरी के बाद केसर बाई से संपर्क किया गया। जानकारी निकाली गई तो पता चला राशन नियमित मिल रहा है। लेकिन अभी राशन मिला नही है। खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने महिला को राशन उपलब्ध कराने के लिए पोर्टेबिलिटी व्यवस्था का उपयोग कर पास ही कि दामखेड़ा आदिवासी संस्था द्वारा संचालित राशन दुकान से खाद्य निरीक्षक स्वयं राशन लेकर केसर बाई के घर पहुँचे। केसर बाई ने कहा कि हड़ताल के कारण राशन नही मिला था। भोपाल से फोन आया और पूछा तो मैंने बता दिया था।            

सचिवालय ने ली जानकारी रंजीत ने कहा पत्नी का राशन नही मिला-
तीन दिनों पहले बड़वाह में बावी के रंजीत के पास मुख्यमंत्री सचिवालय से सार्वजनिक वितरण प्रणाली योजना की प्रतिक्रिया लेने के लिए फोन किया गया था। रंजीत ने बताया कि उनके परिवार को राशन मिल रहा है लेकिन पत्नी का राशन नही मिल रहा है। सचिवालय से खरगोन कलेक्टर से संपर्क किया गया। निर्देश दिए कि रंजीत की पत्नी को राशन नही मिल रहा है। दिलवाये। कलेक्टर वर्मा नव खाद्य विभाग को तुरंत गांव भेजा गया। परिवार से मिलने के बाद जानकारी दी गई कि पत्नी का नाम धरमपुरी धार में जुड़ा हुआ है। इस कारण उनको राशन वहां मिल रहा है। खाद्य निरीक्षक वीरेंद्र ने धरमपुरी के ऑपरेटर से चर्चा कर नाम हटाने की प्रकिया की। अब बावी में नाम जुड़वाया गया है। सीएम हॉउस से लगातार बिजली पेयजल,खाद्य समस्याओं को लेकर मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके बाद समस्या आने पर सम्बन्धित कलेक्टर को सूची भेजी जाती है। कलेक्टर द्वारा समस्याओ की समीक्षा कर निराकरण करते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE