BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 30, 2023, 11:16 am
BIG NEWS : स्वच्छता निरीक्षक श्याम टांकवाल 25 वर्ष की सफलतम निष्कलंक सेवा पूर्ण कर कल होंगे सेवानिवृत्त, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्याम टांकवाल स्वच्छता निरीक्षक के रूप में अपनी बेदाग छवि 25 वर्ष की सफलतम निष्कलंक सेवा पूर्ण कर दिनांक 31 अगस्त 2023 को सेवानिवृत्त होंगे।
श्याम टांकवाल ने नीमच में सन 1985 में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में कार्य प्रारंभ किया था। 1998 में स्वच्छता पर्यवेक्षक के रूप में नियमित हुए।
उसके पश्चात सन 2002 से 2004 तक स्वच्छता निरीक्षक की ट्रेनिंग हेतु भोपाल रहे। उसके बाद वह पदोन्नत हुए। श्याम टांकवाल स्वास्थ्य विभाग के साथ ही नगर पालिका नीमच की आडिट शाखा जलकल शाखा राजस्व शाखा में भी उल्लेखनीय सेवाएं दी है।
विशेष तौर पर यह बात उल्लेखनीय है कि सन 2016 के साइंस में सर्वश्रेष्ठ सेवा देने पर मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही खतरनाक कोरोना काल में कोविड प्रभारी के रूप में सराहनीय प्रशंसनीय सेवा देने के लिए भी वह सम्मानित किए गए। इसके साथ ही श्याम टांकवाल ने वर्ष 2016 से सन 2018 तक नगर परिषद मानसा में भी अपनी सेवाएं दी है।
नीमच शहर में स्वच्छता निरीक्षक के रूप में श्याम टांकवाल साहब ने बेहतरीन कार्य किया है जिसके चलते वह सभी जगह लोकप्रिय रहे हैं। सभी शासकीय विभागों में नगर पालिका संबंधित किसी भी कार्य के लिए लोग श्याम टांकवाल से ही संपर्क करते रहे हैं। 31 अगस्त 2023 को भले ही वह रिटायर हो रहे हैं किंतु अपने द्वारा नगर पालिका परिषद में प्रशंसनीय कार्य के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE