बुरहानपुर। जिले में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न स्तर पर तैयारियों सतत् रूप से जारी है। इसी तारतम्य में आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भव्या मित्तल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित रही। बैठक में निर्वाचन हेतु नोडल अधिकारियों को सौपे गये कार्याे की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बैठक में मैनपॉवर मैनेजमेंट, प्रशिक्षण, स्वीप, व्यय मॉनीटरिंग सहित अन्य विषयों पर बारी-बारी से गहनता से समीक्षा करते हुए कार्याे को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित नोडल अधिकारियों को दिये। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख, अपर कलेक्टर वीर सिंह चौहान, अपर कलेक्टर शंकरलाल सिंगाडे़, संयुक्त कलेक्टर अशोक कुमार जाधव, डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार, डिप्टी कलेक्टर भागीरथ वाखला सहित अन्य नोडल अधिकारीगण मौजूद रहे।