BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 30, 2023, 12:04 pm
KHABAR : महाविद्यालय में सीट बढ़ाने को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओ ने किया प्रदर्शन, सीटों को बढ़ाने की मांग को लेकर कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। शहर के शासकिय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निर्धारित सीटों पर प्रवेश के बाद भी सैंकड़ों छात्र-छात्राओं के प्रवेश से वंचित रहने पर मंगलवार को छात्र संगठन एनएसयूआई ने सीट बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।


एनएसयूआई पूर्व प्रदेश महासचिव रजत डंडीर, जिलाध्यक्ष अक्षय रघुवंशी, निलेश सागोरे, गोल्डी चौहान, प्रशांत सांवले, यश बावने आदि ने प्राचार्य आरएस देवड़ा को प्रदर्शन के बाद 30 प्रतिशत सीटों को बढ़ाने की मांग को लेकर कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया मेरिट के आधार पर कॉलेज प्रबंधन प्रवेश देता है लेकिन प्रक्रिया के दौरान कई छात्र ऐसे है जो मेरिट सूची में शामिल है लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं मिला। पदाधिकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि 70 से 80 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए भटक रहे है। पूर्व प्रदेश महासचिव डंडीर ने बताया महाविद्यालय में सैंकड़ों जरूरतमंद विद्यार्थी सीमित सीटों के कारण प्रवेश से वंचित रह गए हैं, लेकिन राज्य सरकार छात्रों की पीड़ा को नहीं समझ रही।  शेष छात्रों को प्रवेश नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्राचार्य ने बताया कि निर्धारित सीटों पर प्रवेश दिया जा चुका है। सीट बढ़ोत्तरीकी मांग शासन को भेज दी जाएगी। वही छात्र-छात्राएं भगवानपुरा और झिरन्या कॉलेज में प्रवेश ले सकते है। इन कॉलेजों में फिलहाल सीटें रिक्क्त है।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE