BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 30, 2023, 12:18 pm
BIG NEWS : पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल जब्त, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कस्बा निम्बाहेड़ा में 10 अगस्त को कृषि मंडी के सामने एक व्यक्ति की मारपीट व हत्या करने के मामले में फरार चल रहे वांछित दो आरोपियों को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक रूप सिंह देवास मध्यप्रदेश से निम्बाहेड़ा किसी प्रकरण में पेशी पर न्यायालय आया था।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि 10 अगस्त को मध्यप्रदेश के दुर्गानगर खटाम्बा थाना नोटप्रेस जिला देवास निवासी रूप सिंह अपनी दो बहनों व पत्नी के साथ निम्बाहेड़ा में पेशी के लिए आया था। न्यायालय से पेशी के बाद देवास जाने के लिए टेम्पो से रेलवे स्टेशन जाते समय कृषि मंडी के सामने मोटर साइकिल लगा रोककर बरडा बोरखैडी थाना निम्बाहैडा निवासी अशोक पुत्र बालू साठिया व अन्य ने रूप सिंह के साथ मारपीट की, जिससे रुपसिंह का सिर फुट गया व पैर टूट जाने से रूप सिंह की ईलाज के दौरान मृत्यु हो जाने का थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा पर प्रकरण दर्ज कर जांच अधिकारी डीएसपी बेनीप्रसाद द्वारा अनुसंधान शुरू किया गया। 
प्रकरण में वांछित आरोपी बरडा बोरखैडी थाना निम्बाहैडा निवासी अशोक पुत्र बालु साठीया एवं अन्य साथियों की तलाश हेतू एएसपी बुगलाल मीना, डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनीप्रसाद के निर्देशन में थानाधिकारी रामसुमेर पुनि मय जाप्ता एएसआई बृजेश सिंह, हैड कानि हरविन्द्र सिंह, कानि झाबर मल, हेमन्त, विजय सिंह, जगदीश की टीम का गठन किया गया। 
थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहैडा रामसुमेर पुनि मय जाप्ता द्वारा रूप सिंह की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी बरडा बोरखैडी थाना निम्बाहैडा अशोक पुत्र बालु साठीया व मदन लाल साठिया पुत्र भारत साठिया, निवासी को डिटेन कर जांच अधिकारी डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनीप्रसाद द्वारा मामले में नियमानुसार गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों का पीसी रिमाण्ड प्राप्त कर अनुसंधान के बाद न्यायिक हिरासत में भिजवाये गये है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE