खरगोन। ग्राम नान्द्रा के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल के दो शिक्षकों ने रविवार की छुट्टी का फायदा उठाते हुए एक छोटे वाहन में स्कूल की पुरानी पुस्तको के साथ 2023 -24 की पाठ्यपुस्तकें और खेल सामग्री लोड कर बेचने की कोशिश की। लेकिन मौके पर स्कूल मैदान में क्रिकेट खेल रहे युवाओ ने इस घटना को देखा और ग्रामीणों को सूचना दी ग्रामीण स्कूल ग्राउंड पहुंचे और वाहन रोक कर पुलिस (हंड्रेड डायल )बुला ली मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी हेड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह सिसोदिया ने भीड़ से वाहन के ड्राइवर को बचाया बीच बचाव में कुछ लोगो ने पुलिस कर्मी के साथ भी झूमा झटकी की। पुलिस के साथ झूमाझटकी के बाद मण्डलेश्वर थाने से असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर मुकेश यादव अनुराग सिंह तोमर सहित पुलिस बल पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया।