छतरपुर। जिला के राजनगर जनपद पंचायत के तालगांव मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन के उपलक्ष में ग्राम पंचायत सरपंच मनोज पटेल के द्वारा महा दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें पुरुष पहलवानों के साथ-साथ महिला पहलवानों ने भी अपने जौहर दिखाएं कई जिले और राज्यों से पहलवानों ने हिस्सा लिया पहलवानों ने जमकर दिखाएं दाव पेंच हजारों लोग मौजूद रहें। ग्राम पंचायत के सरपंच मनोज पटेल द्वारा एवं इमरान समाजसेवी पुजारी महेश प्रसाद शास्त्री द्वारा इनामी राशि भेंट की गई इस बीच तालगांव के सरपंच मनोज पटेल घासीराम शिवहरे , श्रीराम पटेल जनपद सदस्य, भैया जी अचनार, भभुवा सरपंच, भैरा सरपंच, सहित अन्य दर्जनों सरपंच एवं मनियां समिति प्रबंधक, भरत यादव पत्रकार शाहिद हुसैन सहित दर्जनों कमेटी के सदस्य एवं हजारों दर्शक रहे मौजूद।