मनासा। बुधवार को पूरे देशभर मे भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया । वही ग्राम पंचायत भदवा रतनपुरा के सरपँच बगदीराम गुर्जर सहित गॉव के युवाओ द्वारा प्रतिवर्ष रक्षाबंधन के अवसर पर गॉव आने वाली सभी बहनों को बसों में फ्री यात्रा करवाई।
बुधवार सुबह से शाम तक सरपँच सहित गॉव के युवा बस स्टैंड पर खड़े रहे और गांव में आने वाली सभी बसों से उतरने वाली बहनों को पहले पौधा देखकर राखी बंधवाकर उसकी सुरक्षा करने का वचन लिया साथी पूरा किराया इनके द्वारा दिया गया । यह सिलसिला करीब 8 वर्ष से चला आ रहा है । इस अनूठे कार्य में युवा साथियों का सहयोग रहता है, जिसमें गोकुल गुर्जर रामनारायण मोहनलाल गुर्जर भेरूलाल अर्जुन अशोक मेघराज धनगर पप्पू मानसिंह पप्पू पवन धनगर लालाराम लालचंद धनगर आदि शामिल है।