सतवास। तहसील के लोहारदा मे बढती चोरी की घटनाओ से परेशान नागरिकों ने चक्काजाम कर दिया। आक्रोशित नागरिकों ने कांटाफोड खातेगांव मुख्य मार्ग पर तकरीबन आधे घंटे से भी ज्यादा समय तक चक्काजाम किया। जिससे वाहनों की लम्बी कतार लग गई। चक्काजाम से यात्री परेशान होते नजर आए। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची कांटाफोड थाना प्रभारी हीना डावर की समझाईश पर चक्काजाम खत्म कर दिया।