देवास। गुरुवार को भोपाल रोड बाईपास पर हिन्दू संगठन के सदस्यों को एक वाहन से अवैध रुप से गोवंश ले जाने की सूचना मिली उसके बाद हिंदू संगठनों ने गोवंश से भरा एक ट्रक बाईपास पर रोका। जिसमें करीब 15 गोवंश थे। जानकारी के अनुसार यह ट्रक यूपी के गोरखपुर से शिर्डी जा रहा था। हिंदू संगठन के सदस्यों ने आशंका जताई है कि ट्रक में भरे हुए गोवंश को काटने के लिए ले जाया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने उक्त ट्रक को अपने कब्जे में लेकर चार आरोपी गणेश, महेश, दुर्गेश व सतीश सभी निवासी उत्तरप्रदेश के खिलाफ गौवंश अधिनियम की धारा में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों से पुलिस पुछताछ कर रही है। पुलिस ने सभी गायों को मेडिकल के बाद सुरक्षित गोशाला में पहुंचा दिया गया है। जहा राष्ट्रीय वंदे गौ माता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतु रघुवंशी सहित कार्यकर्ताओं ने गायों को गौशाला में ट्रक से उतारकर व्यवस्था संभाली।