BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 31, 2023, 5:53 pm
KHABAR : वीरेंद्र रघुवंशी के इस्तीफे पर सिंधिया का बयान, बोले चुनाव आते ही आवागमन होते हैं, हर व्यक्ति का अधिकार है कि वो अपना भविष्य तय करें, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को एक बड़ा झटका लगा है जब उनके विधायक बीरेंद्र रघुवंशी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। विधायक बीरेंद्र रघुवंशी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक मंत्री नेता और जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिसोदिया पर बहुत ही गंभीर आरोप लगाएं है। वही दो दिवसीय ग्वालियर दौरे पर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी विधायक रघुवंशी के इस्तीफे को एक सामान्य घटना बताया है, उन्होंने कहा कि चुनाव आते हैं तो आवागमन होता रहते है। हर व्यक्ति का अधिकार है कि वो अपना भविष्य का मार्ग तय करें यही तो लोकतंत्र है।


बता दें कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे थे, जहा उन्होंने मीडिया से बात करते हुए मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा प्रदेश में और खासकर ग्वालियर चम्बल संभाग में कराये जा रहे विकास कार्यों की एक बार फिर तारीफ की है, सिंधिया ने दावा किया कि जो विकास कार्य भाजपा सरकार के शासनकाल में हुए है वो कांग्रेस की सरकार में संभव ही नहीं थे। सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर में बन रहे एयरपोर्ट में हम इतिहास रचेंगे, इसका शिलान्यास 16 अक्टूबर 2022 को अमित शाह ने किया था और हम इस साल के अंत तक इसे जनता को समर्पित कर देंगे जो एक रिकॉर्ड होगा।


शिवपुरी जिले के कोलारस से भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के इस्तीफे के सवाल पर सिंधिया ने इसे एक साधारण घटना बताया, उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ऐसा आवागमन होता है , हर व्यक्ति को ये अधिकार होता है वो अपने भविष्य के बारे में सोचे और फिर फैसला ले तो ये कोई नई बात नहीं है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE