BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 31, 2023, 6:12 pm
REPORT : मुझे मेरा संकल्प याद है अभियान का आयोजन 7 सितम्‍बर तक, प्रदेश के विभिन्‍न पर्यटन स्थलों पर होंगी गतिविधियां, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति शिव शेखर शुक्ला द्वारा बताया कि प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर आने वाली महिला पर्यटकों में सुरक्षा और सहजता का भाव उत्पन्न करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना का संचालन किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत 7 सितंबर 2023 तक 'मुझे मेरा संकल्प याद है’ अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश के 20 संकुल अंतर्गत 50 पर्यटन स्थलों पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे और संकल्प सुरक्षित पर्यटन विषय पर केंद्रित शुभंकर डिजाइन और लघु फिल्म निर्माण प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। 

इच्छुक प्रतिभागी टूरिज्म के सोशल मीडिया हैंडल्स और www.mptourism.com वेबसाइट के इवेंट पेज पर प्रतियोगिता में भाग ले सकते है। विजेताओं को विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर को पुरस्कृत किया जाएगा।संकल्प सुरक्षित पर्यटन अभियान की गतिविधि के तहत रेडियो धारावाहिक पर्यटन सखी का प्रसारण किया जाएगा। 8 सितंबर तक प्रतिदिन प्रात 10:05 बजे और शाम 6:30 बजे आकाशवाणी से इसका प्रसारण होगा। वहीं पर्यटन सखी कार्यक्रम के लिए भी जिलेवार कार्यक्रम घोषित किया गया है। दूरदर्शन द्वारा परियोजना पर अभियान के दौरान विभिन्न स्थलों पर गतिविधियों की शूटिंग की जाएगी। और इससे निर्मित पर्यटन सखी डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE