नीमच। ब्राह्मण सोश्यल ग्रुप, नीमच के तत्वावधान में स्वर्गीय बद्रीप्रसाद शर्मा की स्मृति में श्रावणी उपाकर्म का आयोजन 30 अगस्त को सत्यनारायण मंदिर पर सम्पन्न कराया गया। हेमाद्री संकल्प, दसविधि स्नान एवं पिर्तों का तर्पण कार्यक्रम मंत्रोचार से हवन व यज्ञोपवित धारण कार्यक्रम सत्यनारायण मंदिर पर सम्पन्न किया गया।
समाज को संदेश देते हुए आचार्य घनश्यामदास शास्त्रीने कहा कि श्रावणी कर्म ब्राह्मणों का बहुब बड़ा उत्सव है। हर वर्ष ब्राह्मण सोश्यल ग्रुप इसे अतिउत्साह से मनाता है और इसमें हमें बच्चों को भी शामिल कर संस्कार देना चाहिए। यह कार्यक्रम हमारे वर्ष भर की त्रुटियों के पश्चाताप का पर्व है एवं सात पीढ़ी के पिर्तों का तर्पण भी इसमें होता है। जो कि अतिमहत्वपूर्ण है। यह कार्यक्रम में हमेशा अपने आचार्यात्व में करवाता रहूंगा।
सकल ब्राह्मण समाज अध्यक्ष शैलेष जोशी ने कहा कि ब्राह्मण सोश्यल ग्रुप द्वारा प्रति वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जो कि समाज के लिए अच्छा संदेश है आगे भी ब्राह्मण सोश्यल ग्रुप व सकल ब्राह्मण समाज भव्य से इस कार्यक्रम को आयोजित करते रहेंगे। अध्यक्ष चेतन व्यास मामा ने कहा कि पिछले 22 वर्षों से ब्राह्मण सोश्यल ग्रुप यह कार्यक्रम करवाता आ रहा है। जिससे कि हमें ब्राह्मण समाज की सेवा करने का मौका मिलता है। सभी पधारे हुए विप्र बंधुओं का आभार एवं विशेषकर महंत अयोध्यादास एवं घनश्याम शास्त्रीका आभार मानता हूं कि वे हमेशा यह कार्यक्रम उनके सानिध्य में सम्पन्न करवाते हैं और हम आभारी है पंडित गेरेज परिवार के जिन्होंने पिता स्वर्गीय ब्रदीप्रसाद शर्मा की स्मृति में यह कार्यक्रम हमेशा करवाने का बिड़ा उठाया। कार्यक्रम में चेतन व्यास, शैलेष जोशी, जे.सी. शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, चांदकरण शर्मा, संजय शर्मा, अशोक शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, जगदीश, विजय नागदा, महेश नागदा, नितेश शर्मा और कई विप्र बंधुओं से सेवा देकर सम्पन्न कराया।