BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 31, 2023, 7:20 pm
KHABAR : विमुक्त जातियों के उत्थान के लिए शासन ने कई बनाई योजनाये, कलेक्टोरेट के आयुष भवन में आयोजित समारोह में विधायक ने कहा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश सरकार ने मध्यप्रदेश की विमुक्त घुमक्कड़ वर्ग की जातियों के उत्थान हेतु अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है। विद्यार्थियों के लिये शिक्षा, बेरोजगारों के लिये स्वरोजगार योजनाएं विमुक्त घुमक्कड़ जातियों की बस्तियों, गांवों में निर्माण कार्य, छात्रावासों का संचालन आदि के माध्यम से इस वर्ग के उत्थान हेतु राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे है। यह बात विधायक नीमच दिलीप सिंह परिहार ने 31 अगस्त को विमुक्त दिवस पर आयुष भवन सभाकक्ष, कलेक्टोरेट परिसर नीमच में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर पार्षद रामचंद्र धनगर, नायब तहसीलदार कविता कडेला, एवं जिला संयोजक, जनजातीय कार्य राकेश कुमार राठौर भी मंचासीन थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथिगणों ने सरस्वती पूजनएवंकन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात पुष्पहार से अतिथिगणों का स्वागत किया गया। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति‍ की गई। स्वागत उद्बबोदनजिला संयोजक, जनजातीय कार्य राकेश कुमार राठौर ने दिया।

इस अवसर पर विधायक परिहार के हाथों से विमुक्त जाति के छात्रावासों में प्रवेशित छात्र-छात्राओं, जिन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वी में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया, उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में जिला संयोजक, राकेश कुमार राठौर, ने आभार व्‍यक्‍त किया। कार्यक्रम का संचालन श्याम गिरी गोस्वामी ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE