BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 31, 2023, 7:31 pm
REPORT : कलेक्‍टर एवं एसपी ने किया नीमच के विभिन्‍न मतदान केंद्रों का निरीक्षण, क्रिटीकल मतदान केंद्रों का लिया जायजा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर दिनेश जैन एवं एस.पी. अमित कुमार तोलानी ने गुरूवार को नीमच शहर एवं बघाना के विभिन्‍न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्‍धता, दिव्‍यांगों की सुविधा के लिए रैंप निर्माण, जलापूर्ति की व्‍यवस्‍था व अन्‍य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया।
कलेक्‍टर एवं एसपी ने शा.कन्‍या.माध्‍यमिक विद्यालय बघाना के मतदान केंद्र क्रमांक 123 से 128 तक के मतदान केंद्र भवनों का निरीक्षण कर, बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्‍होने मतदान केंद्रों पर रैम्‍प निर्माण का अवलोकन किया और मतदान केंद्रोंकेकक्षों में प्रवेश व निकासी की व्‍यवस्‍था को देखा।
कलेक्‍टर एवं एसपी ने मतदान केंद्रों पर उपलब्‍ध बीएलओ से मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कुल संख्‍या के बारे में भी जानकारी ली। कलेक्‍टर एवं एसपी ने बघाना के व्‍यास बाल म‍ंदिर स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 115 , 116, 118 एवं 119 का निरीक्षण किया। कलेक्‍टर ने संबंधित अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाए सुनिश्चित करने तथा मतदान केंद्र भवनों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई पेयजल की व्‍यवस्‍था, शौचालय आदि की व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्‍टर ने इस निरीक्षण के दौरान उत्‍कृष्‍ट विद्यालय नीमच में स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 50 से 53, पशु चिकित्‍सालय भवन स्थित मतदान केंद्र क्रमाक 60 एवं 61, जनपद नीमच स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 62 एवं अयोध्‍या बस्‍ती एकता कालोनी के मतदान केंद्र 66, 67, 68 का निरीक्षण कर मतदान केंद्रों पर उपलब्‍ध सुविधाओं का जायजा लिया।
कलेक्‍टर ने पशुचिकित्‍सालय भवन स्थित मतदान केंद्र कक्षों की साफ-सफाई व रंगाई पुताई करवाने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने मरम्‍मत योग्‍य मतदान केंद्र भवनों की मरम्‍मत करवाने के निर्देश भी दिए। इस निरीक्षण दौरान एसडीएम डॉ.ममता खेडे़एवं तहसीलदार मालवीय व अन्‍य अधिकारी, कर्मचारी तथा बीएलओ उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE