खरगोन। टैगोर पार्क में सेवा सहकारी संस्था के कर्मचारी पीछले पंद्रह दिन से अपनी लंबित मांगों को लेकर धरने पर बैठे है जिनकी सुध लेने स्थनीय विधायक रवि जोशी पहुंचे जहा कर्मियो से बातचीत करके उनकी समस्या मुख्य्मंत्री के सामने रखने की बात कही।
बताया जा रहा है शासन स्तर का कोई नुमाइंदा इन कर्मियों की सुध लेने नही पहुंचा ऐसे में रवि जोशी ने दावा किया की अगर उनकी सरकार बनी तो सोसाइटी के कर्मचारियो की मांगो को जरूर पूरा करेंगे वही भाजपा की शिवराज सरकार पर जमकर तीखे प्रहार किए उन्होंने बताया कि मुख्यमत्री ने गैस टंकी 450 रूपए में देने का दावा किया अगर एक भी महिला को 450 रूपए में टंकी मिली हों तो पुरे बल्लभ भवन की झाडू लगाने को तेयार हु।