नीमच। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद नीमच द्वारा दिनांक 16 अगस्त 2023 से 26 अगस्त 2023 तक कुल 11 दिनों तक स्नेह यात्रा का आयोजन हुआ। यात्रा के दौरान सफल आयोजन के लिए समिति गठित की गई नीमच कलेक्टर दिनेश जैन इस समिति के अध्यक्ष, योग आयोग से जिला योग प्रभारी शबनम खान जिला समन्वयक जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद नीमच को सचिव नियुक्त किया गया। जिला स्तरीय समिति द्वारा जिले में स्नेह यात्रा हेतु राज्य स्तरीय आयोजन एवं कार्यकारिणी समिति से समन्वयक तथा यात्रा दलों को मार्गदर्शन प्रदान करने का कार्य किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी सी के शर्मा सर के आदेश अनुसार यात्रा के दौरान शबनम खान जिला योग प्रभारी जिला समन्वयक नोडल अधिकारी ने जिले के 125 ग्रामों में स्नेह यात्रा के दौरान प्रत्येक 11 दिनों तक ग्रामवासियों को प्रातः योग प्राणायाम ध्यान करवाया गया। योग से ठीक होने वाली कई बीमारियों से अवगत कराया गया साथ ही योग करके भी बताया गया। नीमच जिले के 125 ग्रामों में स्नेह यात्रा के दौरान प्रातः जल्दी जाकर शबनम खान जिला योग प्रभारी ने गांव में प्रत्येक व्यक्ति बच्चे बूढ़े जवान वृद्ध युवा सभी को योग की शिक्षा दी गई ग्राम वासियों को योग की क्रियाएं जैसे सूक्ष्म व्यायाम गर्दन के व्यायाम, स्कंद संचालन क्रिया, कटी संचालन क्रिया, घुटना संचालन क्रिया, सूर्य नमस्कार के दो चक्र योगासन खड़े होकर किए जाने वाले, त्रियक ताड़ासन, कटी चक्रासन, कुर्सी आसान, पाद हस्तासन, त्रिकोणासन, प्राणायाम कपालभाति प्राणायाम, अनुलोम विलोम प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम तीन बार एवं ध्यान इन आसनों और प्राणायाम को करवाते समय इससे होने वाले लाभ एवं हानि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।
स्नेह यात्रा के दौरान ग्राम वासियों को योग के माध्यम से होने वाली बीमारी जैसे शुगर, थायराइड, बीपी, हार्ट अटैक, नसों का ब्लॉक होना, घुटनों के दर्द, ऐसी हजारों बीमारी योग से ठीक की जा सकती है सभी बीमारियों के आसान करके शबनम खान जिला योग प्रभारी द्वारा बताए गए। इसके बाद मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की स्नेह यात्रा 11वें दिवस में नीमच विकासखंड के ग्राम धामनिया से प्रारंभ हुई जो सोनियाना, बामोरा, कराड़िया, हरनावदा, चीताखेड़ा, अरनिया बोराना, होते हुए हनुमान मंदिर जीरन पहुंची जहां जन संवाद के साथ यात्रा का भव्य समापन हुआ स्नेह यात्रा का शुभारंभ 16 अगस्त को हुआ था एवं 11 दिन यह यात्रा मनासा, जावद, एवं नीमच के वनवासी एवं जनजाति बहुलिय क्षेत्रो एवं ग्रामों में आयोजित हुई। जिससे लोगों को सामाजिक समरसता सांस्कृतिक आध्यात्मिक एवं राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश इस्कॉन के संत स्वामी मुरारी हरिदास प्रभु यात्रा के प्रमुख संत श्री सीता नाथ प्रभु जी, मुरारी हरिदास प्रभु जी, अमित कृष्णा प्रभु जी, रघुनाथ प्रसाद प्रभु जी, एवं संत महामंडलेश्वर सुरेशानंद शास्त्री एवं अन्य संतों द्वारा यात्रा में शामिल होकर घर-घर जाकर अपने स्नेह से रक्षा सूत्र बांधकर दिया इन 11 दिवसों में यह यात्रा अविश्वसनीय रही।
ग्राम वासियों का कहना है कि इस प्रकार की यात्रा का आयोजन एवम प्रातः काल योगाभ्यास का आयोजन नीमच जिले में पहली बार हुआ। 26 अगस्त को जीरन में बाल हनुमानजी मंदिर परिसर में समापन हुआ। जहां महिलाओं ने गीत संगीत और भक्ति नृत्य से यात्रा का भव्य स्वागत किया। स्नेह यात्रा में प्रातः काल योग 11 दिवस तक गांव-गांव में किए गए योग शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा के दौरान प्रत्येक गांव में योग के माध्यम से स्नेह और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। हम स्वस्थ रहेंगे तो समाज को भी स्वस्थ रहेगा। यात्रा के समापन अवसर पर 11 दिवस यात्रा के साथ चलने एवं कर्तव्य को निभाने वाले कोर ग्रुप पदाधिकारी व सदस्यों को संत जी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए जिनमें से एक जिला योग प्रभारी शबनम खान एवं जिला समन्वयक को भी संत इस्कॉन के सीतानाथ प्रभु जी, विकासखंड समन्वयक महेंद्र पाल सिंह भाटी एवं जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं उनके द्वारा दिए गए योगदान की प्रशंसा की।
यात्रा में गायत्री परिवार, पतंजलि योग समिति, योग आयोग, नवांकुर एवं प्रसफुट्टन प्रतिनिधि, परामर्शदाता, सीएमसीएलडीपी स्टूडेंट, सामाजिक कार्यकर्ता सहित प्रत्येक ग्राम में बड़ी संख्या में सभी वर्ग धर्म संप्रदाय के अनुयाई एवं ग्राम वासियों ने उपस्थित होकर यात्रा का पुण्य लाभ लिया साथ ही जिला प्रशासन नीमच एवं विभिन्न विभागों शासकीय अशासकीय संस्थाओं समाजसेवियों सामाजिक कार्यकर्ता का यात्रा के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।