देवास। मध्य प्रदेश राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी भोपाल ने मध्य प्रदेश सहकारी सोसायटी नियम 1962 के प्रावधानों के अंतर्गत विद्युत कर्मचारी साख सहकारी संस्था मार्यादित देवास के संचालक मंडल के सदस्यों, पदाधिकारियों एवं अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए उप अंकेक्षक जिला देवास अरूण कुमार पेंढारे को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है।