BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 1, 2023, 9:15 am
KHABAR : शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में संस्था स्तरीय काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश के लिए सुनहरा अवसर, इस दिन पहुंचकर उठा सकते हैं लाभ, पढ़े खबर

Share On:-

देवास। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय देवास में संचालित इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड टेलीकम्युनिकेशन, कम्प्यूटर साईंस एण्ड इंजीनियरिंग तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग में प्रवेश हेतु संस्था स्तरीय काउंसलिंग का द्वितीय चरण दिनांक 04 सितंबर से 15 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु निर्धारित योग्यता कक्षा 10वीं उत्तीर्ण तय की गई है।प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय ने बताया कि प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन MPOnline पर जाकर दिनांक 02 सितंबर से 15 सितंबर तक करवाना आवश्यक होगा। उन्होंने बताया कि 04 सितंबर से 15 सितंबर तक प्रतिदिन प्रातः 10.30 बजे से संस्था में उपस्थित होकर प्रवेश संबंधी समस्त गतिविधियां पूर्ण कर सकते हैं। प्रवेश के समय छात्र/छात्रा अपने साथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रति 10वीं अंकसूची, शाला त्यागी प्रमाण पत्र (टी.सी), मूल निवासी प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण, आय प्रमाण-पत्र समग्र आई.डी., आधार कार्ड, की मूल प्रति एवं एक सेट फोटोकॉपी तथा तीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लेकर उपस्थित होना होगा। छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिये यह एक स्वर्णिम अवसर है जिसमें ये तीन वर्ष की पत्रोपाधि प्राप्त कर रोजगार में अपने नवीन अवसरों को तलाश सकते है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE