BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 1, 2023, 9:19 am
KHABAR : जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु दिवस, पौधे भेंट कर किया अतिथियों का स्वागत, पढ़े खबर

Share On:-

देवास। जिले में विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ कन्या छात्रावास देवास में विमुक्त दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, अध्यक्ष विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु जनजाति देवास रामसिंह दायमा, अर्जुन चौधरी, अंजू चौहान, कैलाश धनगर, रमेश शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। समस्त अतिथियों का स्वागत पौधे भेट कर एवं पुष्पमाला से किया गया।    

कार्यक्रम में महापौर प्रतिनिधि द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित समाज प्रतिनिधियों को मार्गदर्शन प्रदान किया एवं शिक्षा के महत्व को समझाया गया एवं नगर निगम द्वारा संचालित योजनाओं का पात्रतानुसार लाभ प्रदान करने का आश्‍वासन दिया गया। कैलाश धनगर ने विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समाज का प्रेरणादायी गीत प्रस्तुत किया एवं समाज द्वारा अंग्रेजो के खिलाफ लड़ी गई लड़ाई की जानकारी दी।    

सहायक संचालक विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु जनजाति देवास सपना खर्ते द्वारा कार्यालय में संचालित समस्त शासकीय योजनाओं एवं उनसे प्राप्त लाभ के के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन पवन बिलावलिया अधीक्षक विमुक्त जाति बालक आश्रम देवली द्वारा किया गया। अधीक्षक पिछड़ा वर्ग बालक छात्रावास देवास शरद तिवारी द्वारा विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु जाति के बारे में बताया गया एवं गीत प्रस्तुत किया गया। अतिथियों द्वारा पौधारोपण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। अधीक्षिका विमुक्त जाति कन्या छात्रावास देवास मनोरमा इनवाती ने सभी अतिथि गणों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन पवन बिलावलिया अधीक्षक विमुक्त जाति बालक आश्रम देवली द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE