BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 1, 2023, 9:32 am
KHABAR : जिले में ’’राष्ट्रीय खेल दिवस’’ पर जिला और विकासखण्‍ड स्‍तर पर आयोजित हुई खेल प्रतियोगिताएं, विजेताओं को कलेक्‍टर गुप्‍ता व पुलिस अधीक्षक उपाध्‍याय ने किया पुरस्कृत, पढ़े खबर

Share On:-

देवास। खेल और युवा कल्याण विभाग तथा नेहरू युवा केंद्र द्वारा हॉकी के महान जादूगर पद्मश्री मेजर ध्यानंचद के जन्म स्मरण ’’राष्ट्रीय खेल दिवस’’ पर तुकोजीराव पवार स्टेडियम व कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम विकास नगर  देवास में खेल दिवस का आयोजन किया गया। कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्‍याय ने खेल दिवस पर आयोजित खेल प्रतियोगिता हॉकी, बॉस्‍केटबॉल और वॉलीबॉल में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्‍कार का वितरण किया।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि  खेल और विद्या में सामंजस्य सफलता की सीढ़ी है। जीवन प्रबंधन में दोनों का संतुलन ही कामयाबी का आत्म संतोष दिलाता है। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने कहा की जिले के खिलाडी प्रदेश और देश में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में उच्च प्रदर्शन कर रहे है। बच्‍चों के अभिभावक भी बधाई के पात्र हैं।

जिला खेल अधिकारी देवास ने बताया कि खेल सप्ताह अंतर्गत सभी विकासखंड मुख्यालयों पर भी युवा समन्वयकों के द्वारा 21 अगस्त से 29 अगस्त तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें वॉलीबाल, हॉकी, कबड्डी, बास्केटबॉल, रस्साकसी, बैडमिंटन, शतरंज स्थानीय स्तर पर पारंपरिक खेल भी आयोजित किए गए।

इस अवसर पर बास्केटबॉल कोच धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, हॉकी कोच सुधीर टोप्पो, अनिल जैन, रईस खान, हेमंत निगम, विरेन्‍द्र सिंह ठाकुर, सहित ग्रामीण युवा केंद्र के राजेश बराना और कोच जितेंद्र सिंह पवार, विकास सांगते, सलीम शेख, मुजीब शेख, अर्जुन सोलंकी, जया बघेल, युनुस खान, खेल प्रतिभाएं, खेल गुरु तथा विमुक्त घुमक्कड़ अर्ध घुमक्कड़ जाति समुदाय के राज्य स्तरीय दिव्यांग पंजा कुश्ती में कांस्य पदक विजेता भगवान सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन यशवंत डगोरा ने किय तथा आभार खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE