झाबुआ। शासकीय महावीर महाविद्यालय पेटलावद में मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के तत्वाधान में 31 अगस्त को योग और स्वास्थ्य का अन्तसंबंध पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन दो सत्रों में किया गया।
प्रथम सत्र में अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग इंदौर डॉ. किरणबाला सलूजा तथा प्राचार्य अग्रणी महाविद्यालय झाबुआ डॉ. जे.सी. सिन्हा के द्वारा शुभकामना संदेश दिया गया। सर्व प्रथम मुख्य वक्ता डॉ. विवेक बी साठे के निर्देशक में शारीरिक शिक्षा और खेल-कूद के सम्बन्ध में एवं डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर म.प्र. के द्वारा योग और आसन का स्वास्थ्य के संबंध के बारे में प्रकाश डाला गया। द्वितीय वक्ता डॉ. सुनिल कुमार यादय सहायक प्राध्यापक योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिक्षा केन्द्र महात्मा गांधी विद्यापीठ वाराणसी उत्तर प्रदेश ने योग का व्यवहारिक एवं आध्यात्मिक पक्ष को रखा। द्वितीय सत्र में शोध पत्रों का वाचन किया गया। शासकीय महावीर महाविद्यालय पेटलावद के प्राचार्य डॉ. कान्तु डामोर द्वारा संक्षेप्त में उदबोधन और धन्यवाद प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों के साथ अन्य महाविद्यालय के प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर की भागीदारी से वेबिनार सफल रहा।