BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 1, 2023, 10:31 am
KHABAR : माहवारी सुलभ सुविधाओं को मजबूत करने के लिए आईसीडीएस सुपरवाइज़र्स एवं सीडीपीओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। जिले में आंगनवाड़ी केन्द्रो पर जल एवं स्वच्छता व्यवस्था तथा मिशन महिमा कार्यक्रम अंतर्गत माहवारी सुलभ सुविधाओ को मजबूत करने के लिए आईसीडीएस सुपरवाइज़र्स एवं सीडीपीओ का एक दिन का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

कलेक्टर ने कार्यक्रम में आईसीडीएस पर्यवेक्षकों, सीडीपीओ को संबोधित किया। कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत, जिला परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास उपस्थित थे। प्रशिक्षण यूनिसेफ एवं अनइनहीबिटेड संस्था की तकनिकी सहायता से की गई।

कलेक्टर ने संबोधन में सभी आईसीडीएस पर्यवेक्षकों और सीडीपीओ को क्षेत्र भ्रमण करने और कुपोषण के मामलों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि कुपोषण को कम करने के लिए बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार के काम के साथ-साथ उन्हें आंगनवाड़ियों में मासिक धर्म स्वास्थ्य और वाश पर भी ध्यान देना चाहिए। ये भी उनके काम का ही हिस्सा है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में मिशन महिमा कार्यक्रम फ्रंट लाइन कार्यकर्ताओं की माहवारी एवं वाश मुद्दे पर क्षमता निर्माण और सामुदायिक महिलाओं और किशोरियों की जागरूकता सृजन पर काम कर रहा है जिससे महिला एवं किशोरी बालिका खुद से जागरूक हो कि उससे माहवारी स्वास्थ की देखभाल के लिए माहवारी का प्रबंधन कैसे करना चाहिए। प्रशिक्षण के अंत में कार्य योजना भी प्रतिभागियों के साथ साझा की जाती है ताकि वे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तक सीख का प्रसार कर सकें।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रेखा राठौर, महिला बाल विकास अधिकारी, यूनिसेफ से वाश स्पेशलिस्ट एवं बड़ी संख्या में आईसीडीएस पर्यवेक्षक व सीडीपीओ उपस्थित थे ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE