BREAKING NEWS
KHABAR : जीरन तालाब से काली मिट्टी निकालने हेतु.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नीमच कलेक्‍टर दिनेश जैन ने की मतगणना.. <<     MANDI BHAV : तुअर भाव में तेजी जारी 100 रुपये तक बढ़े.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतगणना कर्मियों को मतगणना से पूर्व दिया.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत 4 जून को होगी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शहर के जिला चिकित्सालय में होगा.. <<     KHABAR : बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नाथ योगी सम्प्रदाय का महाकुंभ नीमच में,.. <<     KHABAR : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : संस्था बीआर फाउंडेशन का सेल्फी विथ सकोरा.. <<     KHABAR : अतिवृष्टि तथा बाढ़ से उत्पन्न होने वाली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG BREAKING : मंदसौर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मनासा न्यायालय ने सुनाया फैसला, मुक्का.. <<     KHABAR : भिक्षावृत्ति के विरूद्ध चल रहे अभियान को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 1, 2023, 12:36 pm
KHABAR : तत्परता, सरलता, स्पष्टता ही अधिकारी की सफलता के प्रमुख गुण- तोमर, बिजली कंपनी मुख्यालय में दो अधीक्षण यंत्रियों को भावभीनी विदाई, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। किसी भी अधिकारी, कर्मचारी को कार्य को लेकर तत्परता, सरलता, स्पष्टता ही उसे सफलता दिलाती है। मुझे बिजली कंपनी के कार्यकाल में अधीक्षण यंत्री अमित सक्सैना, अधीक्षण यंत्री सह संयुक्त सचिव डीके पाटीदार का काफी सहयोग मिला। इससे कंपनी प्रशासन, उपभोक्ता सेवाओं, कर्मचारी कल्याण, प्रोजेक्ट आदि के कार्यों को समय पर पूरा किया जा सका।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने ये विचार व्यक्त किए। वे गुरुवार की शाम पोलोग्राउंड इंदौर स्थित कंपनी मुख्यालय में सक्सैना एवं पाटीदार की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह को संबोधित कर रहे थे। तोमर एवं मुख्य महाप्रबंधक रिंकेश कुमार वैश्य ने दोनों ही वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिक चिन्ह भेंटकर दीर्घकालीक सेवाओं के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर निदेशक पुनीत दुबे, कार्यपालक निदेशक संजय मोहासे, गजरा मेहता, वरिष्ठ अधिकारी एसएल करवाड़िया, एसआर सेमिल, एसआर बमनके, रवि मिश्रा, आरके नेगी आदि विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। संचालन रीना चौधरी ने किया। आभार माना मनोज कौशल ने। बिजली कंपनी की विभिन्न शाखाओं के कार्मिकों ने दोनों ही वरिष्ठ अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी। दोनों ही सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजनों ने पैंतीस वर्ष की सेवाओं के दौरान के अनुभवों के बारे में बताया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE