BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 1, 2023, 2:36 pm
KHABAR : शातिर बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोशल मीडिया से युवतियों को फोटो बदलकर करता था परेशान, विधायक पहुंची कोतवाली थाने,पुलिस को दिया धन्यवाद, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। पुलिस ने एक शातिर बदमाश को पकड़ा है। जो इंस्टाग्राम व अन्य सोशल साइट्स से लड़कियों व कुछ महिलाओं की फोटो निकालकर उन्हें परेशान करता था। आरोपी द्वारा लड़कियों के फोटो एडिट करके उन्हें ब्लैकमेल करता था। करीब 40 लड़कियों व महिलाओं द्वारा दो से तीन थाना क्षेत्रों में इस प्रकार की शिकायतें की गई थी। आरोपी द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फोटो चुराई जाती थी और फोटो को दूसरे चेहरे पर करके युवतियों को परेशान करता था। आरोपी को पुलिस ने बरोठा थाना क्षेत्र से पकड़ा है।एएसपी जयवीर सिंह भदोरिया ने बताया कि पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जिसमें यह व्यक्ति फोटो को मौक करके एक इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर ब्लैकमेल करता था इस आरोपी को हमने सायबर सेल के माध्यम से पकड़ा है। आरोपी पर प्रकरण दर्ज करके उसपर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।विधायक गायत्री राजे पवार भी कोतवाली थाने पहुंची और उन्होंने इस दौरान बताया कि इन बच्चियों द्वारा हमें बताया गया था यह आरोपी इन्हें प्रताड़ित कर ब्लैकमेल कर रहा था। परिजनों की आईडी भी हैक करके इनके फोटो वहां से निकाल रहा था। उनके फेश लेकर दूसरी फोटो पर लगाकर अपने 25 से ज्यादा अकांउट पर चला रहा था और इन बच्चियों को परेशान करता था में पुलिस बल को धन्यवाद देती हूं इनका सख्त कदम उठाते हुए इस लड़के को पकड़ा है। ऐसे अपराध देवास में नहीं चलने देंगे। आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE