BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 1, 2023, 2:56 pm
KHABAR : पीएम आवास योजना का लाभ नही मिला, नगर निगम का घेराव, कांग्रेस के साथ प्रदर्शन कर रहवासियों ने माँगा घर 15 दिन में होगा आवास से वंचित परिवारों का सर्वे, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। आवास योजना का लाभ नहीं मिलने से नाराज लोगो ने कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ नगर निगम में प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। गरीब लोगो को आवास उपलब्ध हो इसको लेकर निगम के अधिकारियों को भी अवगत कराया है। नगर निगम उपायुक्त को सेकडों रहवासियों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के वंचित परिवार के साथ ज्ञापन दिया।


शुक्रवार को कांग्रेस नेता अजीत सिंह के नेतृत्व में लोहार पट्टी, मोती नगर, रेती घाट के परिवार के साथ नगर निगम का घेराव कर अपर आयुक्त को वंचित आवास योजना के लोगों के साथ आवास का लाभ दिलवाने हेतु प्रदर्शन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में रहवासी मौजूद थे। लोहार पट्टी, मोती नगर, रेती घाट के लोग कई दिनों से अपने घर की मांग कर रहे है लेकिन उन्हें योजना से वंचित रखा जा रहा है। अजीत सिंह ने आरोप लगाया की प्रधानमंत्री द्वारा घोषणा की जा रही हैं की 2023 तक सभी को पक्का मकान दे दिया जावेगा। लेकिन पचास साठ वर्षों से निवासरत लोहार पट्टी, मोती नगर, रेती घाट के किसी भी व्यक्ति को आवास योजना का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है।


यदि 15 दिन में आवास योजना का लाभ नहीं दिया जाता हैं तो नगर निगम का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया जावेगा। प्रदर्शन के बीच अपर आयुक्त द्वारा आश्वासन दिया गया की 15 दिवस में आवास से वंचित परिवारों का सर्वे करवाकर लिखित में जांच का प्रतिवेदन बनाकर दिया जायेगा एंव आपको आवास योजना का लाभ दिया जावेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE