BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 1, 2023, 3:45 pm
KHABAR : सिल्वर पार्क कॉलोनी में असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाई जा रही अराजकता, सौंपा ज्ञापन, बड़ी संख्या में थाने पहुंचे हिंदू समाज के लोग, पढे अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। कल हुए घटनाक्रम के बाद सिल्वर पार्क कॉलोनी मल्हार क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अराजकता एवं भय का माहौल निर्मित किया जा रहा है। जिसको लेकर शुक्रवार को हिंदू समाज के लोग बड़ी संख्या में औद्योगिक थाने पहुंचे और उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया को एक ज्ञापन भी सौंपा। वहीं रहवासियों ने पुलिस को बताया कि मामले को लेकर फायरिंग भी की गई है इसको लेकर संबंधित पर जांच कर प्रकरण दर्ज किया जाए और मामले में पुलिस ने कई बेकसूरों को आरोपी बनाया गया है उनको इस प्रकरण से बाहर किया जाए। थाने पहुंची कई महिलाओं द्वारा बताया गया कि कई लोगों ने उन्हें धमकियां दी है उन पर भी कार्रवाई की जाए। एसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि कल दिनांक को एक घटनाक्रम घटित हुआ था। जिसमें क्रॉस एफआईआर की गई थी। जिसके चलते क्षेत्रवासी आये थे। क्षेत्र वासियों द्वारा पूर्व की समस्याओं के बारे में भी बताया गया।मामले में जल्द कार्रवाई की जा रही है। सख्त से सख्त वैज्ञानिक कार्रवाई की जा रही है।क्षेत्रीय पूर्व पार्षद अर्जुन चौधरी ने बताया कि सिल्वर कालोनी क्षेत्र में घटना हुई थी जिसमें शहर काजी द्वारा छेड़छाड़ के मामले को लेकर एफआईआर करवाई थी। यहां के लोगों का कहना है कि यहां गोलियां भी चलाई गई। तीन चार लड़के ऐसे है जिन्हें अपहरण करके ले जाने का प्रयास किया उसी के चलते आज हम थाने पहुंचे थे और ज्ञापन दिया है। जो अपराधिक व्यक्ति के लोग है उन पर कार्रवाई की जाए। पुलिस अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE